छात्राओं ने प्रस्तुत किए शानदार मॉडल
धामपुर। एसबीडी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष सेकंड सेमेस्टर की छात्राओं की ओर से कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन शिक्षिका डॉ. पूनम चौहान ने फीता काटकर, नटराज की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में विषय जलवायु परिवर्तन रखा गया। जिस पर छात्राओं ने मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर आई प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी का निरीक्षण कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पूनम चौहान, अदिति सिंधु, अर्चना ने किया। छात्राओं के प्रयास की शिक्षिकाओं ने सराहना की। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, तुबाह, हिना, सरीना, महनाज, निशा परवीन प्रथम, इकरा, बिस्मी, इसराना द्वितीय व निकिता धीमान, भूमिका चौहान तीसरे स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में डॉ. विमला सिंह , डॉ. कनक चौहान, डॉ. सुरभि शर्मा शामिल रहीं। कार्यक्रम में हेमलता, डॉ. संजीव, मोनिका, चंचल, रेनू सिंह, डॉ. पूनम रानी, डॉ. रेनू चौहान, नरगिस सुल्ताना, मीनाक्षी सिंधी आदि मौजूद रहीं।