फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभ्रारी मंत्री

विज्ञापन
बिजनौर में विकास भवन में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शासन की मंशा के अनुरूप काम करें अफसर : कपिलदेव
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि अफसर शासन की मंशा के अनुरूप काम करें। अधिकारी अपनी कार्यशैली में अपेक्षित सुधार लाएं और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। योजनाओं का लाभ पात्रों को ही मिले।
विकास भवन में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री कपिलदेव ने कहा कि विकास कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और न ही जन कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को लाभान्वित करने में लापरवाही क्षम्य होगी। प्रभारी मंत्री ने विद्युत, लोनिवि, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा कि विभागीय योजनाओं का गुणवत्तापूर्वक शत प्रतिशत लाभ जनसामान्य को पहुंचाएं। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाने में अपनी समस्या के समाधान के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मानपूर्वक स्वागत करने के लिए थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दें। पुलिसकर्मी समस्या को ध्यानपूर्वक सुनें और पूर्ण गुणवत्ता के साथ उसका समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने विधायकों से समस्याओं की जानकारी ली और अफसरों को योजनाओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिले में हो रहे विकास कार्यों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराएं। डीएम रमाकांत पांडेय ने योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने व पूरी गुणवत्ता से विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया। प्रभारी मंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक सुचि चौधरी व ओमकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, एसपी संजीव त्यागी सहित तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें