फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अफसरों ने डाला मखवाड़ा में डेरा, ड्रोन से गुलदार की तलाश

Tue, 18 Jul 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम मखवाड़ा में गुलदार के हमले में महिला की मौत पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
- धान के लिए पनीर उखाड़ रही थी महिला, इसी समय किया हमला
विज्ञापन

- खून से लथपथ शव देख मचा हड़कंप, वन विभाग बोला तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

कोतवाली देहात (बिजनौर)। मखवाड़ा में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद अफसरों ने वहां डेरा डाल लिया है। जहां एक तरफ पिंजरे लगवाए जा रहे हैं, वहीं ड्रोन से जंगल में गुलदार की तलाश हो रही है। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए वन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की और शव को नहीं उठाने दिया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएफओ द्वारा आश्वासन देने पर ग्रामीण माने। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मखवाड़ा निवासी धर्मवीर सिंह की पत्नी गुड्डी देवी (48) धान लगाने के लिए खेत से पौध (पनीर) उखाड़ने गई थी। बताया जा रहा है कि वह उस दौरान बैठी हुई थी, वहीं एक खेत से निकलकर गुलदार ने उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर अकबराबाद पुलिस चौकी के इंचार्ज अंकुर मान पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष व्यक्त किया और डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने डीएफओ के न आने तक शव न उठने देने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कई दिनों से मखवाड़ा तथा गुनियापुर के आसपास के देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व गुलदार तड़के में हाईवे से रहे कावड़ियों के सामने आ गया था, जिसकी सूचना भी वन विभाग को दी गई थी। लेकिन वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। मौके पर पहुंचे डीएफओ ने ग्रामीणों को समझाया तथा पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। डीएफओ ने कहा कि अति शीघ्र गुलदार को पकड़ा जाएगा। इसके बाद ग्रामीण मान गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीओ ज्ञान सिंह, तहसीलदार नजीबाबाद प्रभा, नायब तहसीलदार राजकुमार तथा कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। महिला के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। तीन बच्चों का विवाह हो चुका है ।
विज्ञापन


-

सांड़ का हमला : लक्ष्मी इफ्रा विजन में काम करता था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। मुरादाबाद हाईवे पर सांड के हमले में मरने वाला युवक सोनभद्र के गांव पथरिया निवासी आलोक पांडे मोरना में लक्ष्मी इफ्रा विजन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। इस कंपनी की ओर से मोरना में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। निराश्रित पशु क्षेत्र में लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पहले इसी हाईवे पर 22 जनवरी को हसुपुरा चौक पर गांव पुरैना अब्दुल रहमानपुर निवासी रघुवीर सिंह 70 वर्ष की सांड़ के हमले से मौत हो गई थी। प्रशासन हाईवे पर मौत का कारण बन रहे निराश्रित गोवंशों से निजात दिलाने को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें