फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म में 20 वर्ष का कारावास

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट पारुल जैन ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास, 26 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसमें से 25,500 रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। इसके अलावा एक लाख रुपये पीड़िता को दिए जाने की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संस्तुति की है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता भालेंद्र सिंह राठौर के अनुसार थाना मंडावली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को डरा धमकाकर अनुज छेड़छाड़ करता था। अनुज ने लड़की को भय में डालकर उससे जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी लड़की के कुछ फोटो भी अनुज ले रखे थे। जिसके आधार पर वह उसकी लड़की को ब्लैकमेल भी कर रहा था। उसकी लड़की मानसिक रूप से प्रताड़ित होने के कारण तनाव में रहने लगी। इस मामले की रिपोर्ट थाना मंडावली में दर्ज होने के बाद पीड़िता ने उसे ब्लैकमेल और दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की थी। कोर्ट ने इस मामले में अनुज को दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें