फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलीलपुर/चांदपुर - बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे अफसर

Fri, 18 Aug 2023 10:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर जलीलपुर बहसुमा ठाकुरद्वारा पर बहते गंगा के पानी से निकलते ग्रामीण।
विज्ञापन
- टीम के साथ पहुंचे चिकित्सकों ने किया बीमारों का उपचार
विज्ञापन

- कुछ गांवों की आबादी से पानी उतर गया है, ट्रैक्टर से आवागमन कर रहे लोग
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर/चांदपुर (बिजनौर)। जलीलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर कम होने से प्रभावितों को राहत मिलनी शुरू हुई है। कुछ गांवों की आबादी से पानी उतर गया है। मुख्य सड़कों पर ट्रैक्टर से आवागमन होने लगा है। गांव मीरापुर सीकरी में एसडीएम रितु रानी ने चिकित्सकों की टीम के साथ पहुंचकर बीमार व्यक्तियों व पशुओं का इलाज कराया।
जलीलपुर क्षेत्र में एक माह से बाढ़ के हालात हैं। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गांव वासियों को थोड़ी राहत मिली है। मुख्य सड़कों पर पानी कम होने से ग्रामीण ट्रैक्टरों से आवागमन कर रहे हैं। पानी कम होने के कारण नारनौर से पुलिस चौकी पांडवनगर तक चल रही एसडीआरएफ की मोटरबोट नहीं चल सकी। जिस कारण यहां से भी एसडीआरएफ की टीम हटा ली गई है। शुक्रवार को एसडीएम चांदपुर रितु रानी ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव मीरापुर सीकरी के पीड़ितों तक पहुंचीं। बाढ़ प्रभावितों के घर जाकर उनकी परेशानियों को सुना।
विज्ञापन

एसडीएम अपने साथ चिकित्सकों की टीम लेकर पहुंची थीं। चिकित्सकों की टीम ने बीमार लोगों व पशुओं का इलाज किया। बाढ़ प्रभावित ग्राम मीरापुर सीकरी में उपजिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य एवं पशुपालन की टीम को साथ में लेकर पानी से घिरे डेरों पर व्यक्तियों एवं पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवा गया।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने अमर उजाला को किया धन्यवाद
जलीलपुर/चांदपुर। अमर उजाला हमेशा लोगों की परेशानियों को प्रकाशित कर शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है। जलीलपुर क्षेत्र में एक माह से अधिक समय से बाढ़ के हालात हैं। अमर उजाला लगातार बाढ़ पीड़ितों की परेशानियों का प्रकाशन कर रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला में अन्य परेशानियों के साथ ही बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया। प्रशासन व चिकित्सा विभाग आदि की टीम गांव में पहुंचने पर बीमार भैंस के मालिक हरविंद्र सिंह, पीड़ितों की समस्या बताने वाले स्वर्ण सिंह लाडी, गुरुदेव सिंह आदि ने कहा धन्यवाद अमर उजाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें