फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - बैराज के घाट पर भी बाढ़ का असर, डूबी है सीढि़यां

Fri, 18 Aug 2023 10:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर जलीलपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर से आते ग्रामीण।
विज्ञापन
- खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा, बैराज पर श्मशान घाट भी डूबा
विज्ञापन

- बिजनौर बैराज पर गंगा में चल रहा है एक लाख 41 हजार क्यूसेक पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा में आई बाढ़ का असर बिजनौर बैराज के घाट पर भी देखने को मिल रहा है। स्नान घाट की सीढि़यों पर पानी का बहाव तेज है। बैराज पर श्मशान घाट भी पानी में डूबा हुआ है। फिलहाल गंगा खतरे के निशान को छूकर बह रही है। गंगा में एक लाख 41 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है।
शुक्रवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.80 मीटर ही बना रहा। जोकि खतरे के निशान से महज 0.20 मीटर ही दूर है। बता दें कि मंगलवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। जिससे खादर में बाढ़ का सामना करना पड़ा। अधिकतम तीन लाख 70 हजार क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से गंगा में बहकर निकला। हालांकि इसके बाद पानी के क्यूसेक मात्रा में कमी आई, लेकिन जलस्तर का गेज मीटर ज्यादा कम नहीं हुआ। पानी अब भी खतरे के निशान से ज्यादा दूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजनौर बैराज पर स्नान घाट की तमाम सीढि़यां पानी में डूबी हुई हैं। साथ ही पानी का बहाव भी काफी तेज है। इसके अलावा श्मशान घाट भी पानी में डूबा हुआ है। जिसकी वजह से शवों का अंतिम संस्कार घाट के पास वाली सड़क पर किया जा रहा है। जिस तरह से पानी गंगा में आगे बढ़ रहा है, उसी तरह से बाढ़ का दायरा भी खिसक रहा है। जिले में बालावाली के आसपास अब बाढ़ का पानी भरा हुआ नहीं है। बैराज को पार करने के बाद अधिकांश पानी जलीलपुर की तरफ बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें