फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में नहीं पहुंचे अफसर

Wed, 30 Jan 2019 12:01 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में कई विभागों के अफसरों के न आने पर सदस्यों ने खूब   हंगामा किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़कों की जांच कराने की मांग की। सांसद, विधायकों द्वारा सदस्यों के क्षेत्र में हैंडपंप न लगवाने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभाकक्ष में मंगलवार को हुई बोर्ड की बैठक में नलकूप विभाग के अफसरों के नदारद होने पर जिला पंचायत सदस्यों का पारा चढ़ गया। सदस्यों ने इस बात पर हंगामा शुरू कर दिया। सदस्यों ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खराब सड़कें बनाई गई हैं। इन सभी सड़कों की जांच की जाए।
सदस्यों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि सांसद व विधायक जिला पंचायत की निधि   से तो अपने क्षेत्रों में काम करा     लेते हैं पर उनके क्षेत्रों में हैंडपंप   नहीं लगवाते हैं।
विज्ञापन

सदस्यों ने जनप्रतिनिधियों को जिला पंचायत निधि नहीं देने की मांग की। नजीबाबाद में तैनात कर्मचारी निहाल सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद भी आवास खाली न करने पर उसकी पेंशन से किराया काटने को कहा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी की अध्यक्षता व अपर मुख्य अधिकारी श्याम बहादुर शर्मा के संचालन में हुई बैठक में तमाम विभागों के   अफसरों समेत जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमित कुमार, बुद्ध सिंह, धारा सिंह, मनोज चौहान, रामनारायण सिंह समेत 40 सदस्यों ने भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें