फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर किया प्रदर्शन

Sat, 12 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में नगर में प्रशासन की एनजीटी के आदेशों को लेकर प्रस्तावित बेदखली की कार्रवाई को लेकर की जा रही कवायद के खिलाफ लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

सुबह से ही नागरिकों ने बाजार को बंद रख भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने भारी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन चंद्र पुजारी, परसुराम, रईस अहमद, सुभाष कुमार आदि ने जनता के हितों के लिए उठाए इस कदम को बनाए रखने का आह्वान किया। बाद में जनता बसों में सवार होकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए बड़ी संख्या में कोटद्वार के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार की सुबह सैकड़ों नागरिक बस स्टैंड पर जमा हो गए। जहां 751 नागरिको को बांटे गए बेदखली के नोटिसों को जनता के खिलाफ बताते हुए इस कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की गई। केन्द्रीय कालोनी, नई कालोनी व खोखा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जिससे नागरिकों को दिन में आम सामानों की भारी किल्लत रही। बाजारों में पसरे सन्नाटे की वजह  से बाहर से आ जा रहे नागरिकों  को भारी परेशानी का सामना   करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें