बिजनौर में जिले में ओडीएफ अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। गणतंत्र दिवस तक जिले को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है। लोगों को जागरूक करने के लिए गांव गांव गोष्ठियां की जा रही है। इससे लोगों की ओडीएफ को लेकर सोच बदली है। अब तक करीब 450 गांव ओडीएफ हो चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं कि वे अपनी खुले में शौच जाने की हरकत को छोड़ने के लिए तैयार नही हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। एसडीएम सदर अनुज सिंह के अनुसार हल्दौर ब्लॉक के ग्राम इस्लामपुर नीमदास व कोतवाली देहात ब्लॉक के गांव धनौरा के एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर खुले में शौच जाने वाले 23 ग्रामीणों के खिलाफ 107-16 की कार्रवाई की गई है। दस लोगों ने एक सप्ताह में शौचालय बनवाने के बारे में शपथ पत्र दिया है।