फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत वार्ड परिसीमन पर आई सभी आपत्ति खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र जिला पंचायत वार्ड परिसीमन पर आई आपत्तियां खारिज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन की सूचियों का प्रकाशन शुरू हो गया है। सूचियों का प्रकाशन 16 जनवरी तक होगा। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने वार्ड परिसीमन में आईं सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया।
जिले के मौहम्मदपुर देवमल तथा हल्दौर की 12 ग्राम पंचायतों को बिजनौर नगरपालिका में शामिल किया गया है। इसके चलते दोनों ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्ड का परिसीमन किया गया है। परिसीमन पर एक दर्जन आपत्तियां दर्ज कराई गईं थीं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम रमाकांत पांडेय की अगुवाई में सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार की टीम बनी थी।
विज्ञापन

आपत्तियों पर सुनवाई के लिए दो दिन का समय तय था। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि छह आपत्ति दूसरे ब्लॉक की थीं। इन्हें समिति के कार्य क्षेत्र से बाहर का होने के कारण निरस्त कर दिया गया। बाकी छह आपत्तियों को विभिन्न कारणों से खारिज किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी के बाद फाइनल सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

परिसीमन में क्षेत्र पंचायत के हल्दौर के 15 तथा मोहम्मदपुर देवमल के साथ वार्ड कम हुए हैं। हल्दौर ब्लाक में जिला पंचायत का एक वार्ड कम हुआ है। इसलिए इन दोनों ब्लाक के दावेदार विकास भवन में अधिक आ रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें