फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक वस्तु डाली, तीन पर केस दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। केदारपुर गांव में धार्मिक स्थल में आपत्तिजनक वस्तु डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। आरोपियों की इस करतूत से लोगों में गुस्सा है। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव केदारपुर निवासी भानु प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि गांव के पंचायत घर परिसर में स्थित धार्मिक स्थल पर लोग बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने जाते है। बुधवार की सुबह जब जब लोग पूजा करने के लिए गए तो वहां पर आपत्तिजनक वस्तु पड़ी मिली।
इसे देखकर श्रद्धालुओं में असंतोष फैल गया। श्रद्धालुओं ने इस घटना की सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया। सीओ अभय कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि इस मामले में मोहम्मद आरिस, इसरार अहमद और नाजिर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि मोहम्मद आरिफ गांव के प्रधान निसार अहमद का बेटा है। जबकि अन्य दो नामजद आरोपी भी ग्राम प्रधान के परिवार के ही बताए गए हैं। इस मामले हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें