फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ताक पर यातायात नियम... हम तो गलत साइड ही चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भले ही जिले में लगातार हादसों में जान जा रही है। शनिवार तड़के भी हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मगर लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
यातायात नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को एनएच-119 पर देखने को मिला। जहां, हाईवे पर लोग गलत साइड वाहन चलाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

लोगों को अभी हाईवे पर चलने के नियम नहीं पता है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि लोग कहीं न कहीं खुद भी हादसों की वजह बन रहे हैं। साल 2024 में 586 सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 328 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि इन सड़क हादसों में 582 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बावजूद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एनएच-119 पर बिजनौर से निकलते ही हाईवे पर कई वाहन गलत साइड चलते हुए दिखाई दिए। बाईं साइड से आने की बजाय किसान गन्ने से भरी बुग्गी को दाईं साइड पर लेकर आया। इसके अलावा कार, बाइक वाले भी गलत साइड चलता हुआ नजर आया। ऐसे में हादसा होने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें