फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों का उल्लंघन करने पर 100 व्यापारियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
आदेशों का उल्लंघन करने पर 100 व्यापारियों का चालान
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत व पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने शुक्रवार को डीएम की गाइड लाइन के आधार पर बाजार को खुलवाया। जिन व्यापारियों ने आदेशों का उल्लंघन कर प्रतिष्ठानों को खोल रखा था। ऐसे करीब 100 व्यापारियों का चालान किया है।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम की गाइड लाइन के तहत अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सभी प्रकार के कपड़ों की दुकानें, कोयला, हार्डवेयर, स्टेशनरी, इलेक्ट्रिकल, मोबाइल (बिक्री व मरम्मत) व मिट्टी के बर्तन, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को घड़ी, चश्मा बिक्री व रिपेयरिंग, कास्मेटिक्स, होम एप्लायंसेज, टीवी, फ्रिज, जूता, चप्पल, टायर, ट्यूब, आटो पार्ट्स, फर्नीचर, बैग, अटैची बर्तन व जनरल स्टोर की दुकानों को नौ बजे से शाम के छह बजे तक ही खोलना है। रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दिन उपरोक्त के अलावा अन्य सभी दुकानें रविवार को खुलेंगी। यदि कोई व्यापारी पान, मसाला खाकर थूकता है या मास्क नहीं लगाता है। तो जुर्माना होगा। ब्यूटी पार्लर व सैलून की दुकानें बंद रहेंगी। टेलरिंग की दुकान केवल रविवार को ही खुलेगी। अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान करीब 100 व्यापारियों का आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में चालान किया है। आए दिन औचक निरीक्षण होगा। दोबारा उल्लंघन करते पकड़ में आने पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें