फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही है प्रवासी कामगारों की संख्या

विज्ञापन
अफजलगढ़ थाने में विवरण दर्ज कराते विदेशों से लौटे प्रवासी । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बढ़ रही है प्रवासी कामगारों की संख्या
विज्ञापन

अफजलगढ़। विदेशों से वापस लौट रहे प्रवासियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इसको लेकर लोगों में कोरोना महामारी फैलने की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
करीब तीन सप्ताह में देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेशों से करीब 1800 प्रवासी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लौट चुके हैं। इन लोगों में अधिकांश प्रवासी कोरोना प्रभावित राज्य गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र तथा हरियाणा से आए हैं। जबकि बीते एक सप्ताह से दुबई, कतर, कुवैत तथा सऊदी अरब से दर्जनों प्रवासी थाना क्षेत्र में वापस लौट चुके हैं। थाने में दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोमवार तथा मंगलवार को दोपहर तक ही विदेश से लौटे 30 प्रवासियों ने अपने नाम दर्ज कराए। इनमे 24 सऊदी अरब से, दो कुवैत से तथा चार गल्फ से लौटे हैं।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में विदेशों से लौट रहे प्रवासियों से कोरोना फैलने की संभावना को लेकर लोग आशंकित तथा भयभीत है। तेजपाल सिंह, रामवीर सिंह, तसवीर सिंह, बलराम सिंह तथा यशवीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कोरोना प्रभावित राज्य तथा विदेशों से लौट रहे प्रवासियों को होम क्वारंटीन किये जाने के स्थान पर सीएचसी अथवा अन्य निर्धारित स्थान पर क्वारंटीन किये जाने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि होम क्वारंटीन अवधि के दौरान संबंधित लोगों द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जाता। इधर -उधर घूमते रहने से लोगों में इनसे कोरोना फैलने का डर उत्पन्न हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें