फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान मेले के लिए बढ़ाई बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा स्नान मेले को लेकर श्रद्धालुओं तीर्थ स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। कुछ लोग अपने निजी वाहनों से तो कुछ रोडवेज बसों से गंगा किनारे पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को बसों में कोई परेशानी न हो, इसलिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। बैराज के लिए 20 बसें और गंज विदुर कुटी मार्ग पर 30 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आस्था के प्रतीक गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने बसों के फेरे बढ़ा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार 10 बस ऐसी हैं, जो यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर उन्हें मंजिल तक लेकर जाएंगी। गंगा स्नान के दिन लोग बैराज, विदुर कुटी, हरिद्वार, ब्रजघाट, तिगरी, शुकतीर्थ जाते हैं। जिसके चलते इन जगहों के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। हालांकि बिजनौर रोडवेज परिसर में गंगा स्नान मेले में जाने वाले यात्रियों की संख्या कम दिखाई दे रही है। भीड़ के हिसाब से इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
यात्रियों को बिना परेशानी के उनकी मंजिल तक पहुंचाया जाएगा। गंगा मेले को लेकर पूरी व्यवस्था कर ली गई है। तीर्थ स्थल जाने वाले रूटों पर भीड़ के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे - धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें