फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में कर सकेंग पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में कर सकेंग पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कोर्स
विज्ञापन

धामपुर। अब धामपुर के आरएसएम कॉलेज में कृषि संकाय के छात्र-छात्राएं स्नातकोत्तर स्तर पर आगामी सत्र में कृषि संकाय में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विषय को पढ़ सकेंगे। एमजेपी रूहेलखंड विवि बरेली की ओर से कॉलेज को यह कोर्स पढ़ाने की अनुमति प्राप्त हो गई है। शिक्षकों तैनाती की प्रक्रिया प्रबंधन ने चालू कर दी है। इसके अलावा एमएससी मैथ और स्नातक में बीकॉम में भी छात्र छात्राओं को प्रवेेश दिया जाएगा। इनकी भी कॉलेज में पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन

धामपुर का आरएसएम कॉलेज विश्वविद्यालय का कृषि संकाय में इकलौता एडेड कॉलेज है। अब तक कॉलेज में कृषि संकाय में स्नातकोत्तर पर पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विषय नहीं था। इस विषय को करने को छात्र छात्राओं को अन्य विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में पढ़ने के लिए जाने को विवश होना पड़ता था, पर अब ऐसा नहीं होगा। कॉलेज को विवि की ओर से संबंधित विषय की पढ़ाई कराने का परमिशन मिल गई है। आगामी सत्र में इस विषय से एमएससी करने वाले छात्र छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। बकौल प्राचार्य, संबंधित विषय मुरादाबाद मंडल के किसी भी कॉलेज में नहीं है। केवल बरेली कॉलेज में है। इस कोर्स के चालू होने से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को संबंधित विषय से एमएससी करने को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। केवल 30 छात्र छात्राओं को ही इस विषय में प्रवेश लेेने की अनुमति होगी। इसके अलावा एमएससी मैथ और स्नातक में बीकॉम में भी छात्र छात्राओं को प्रवेेश दिया जाएगा। इनकी भी कॉलेज में पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें