फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने का आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने में लोग दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों को निशुल्क आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने का आखिरी मौका है। गांववार पंचायत व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नियुक्त हैं।
विज्ञापन

सीडीओ पूर्ण बोरा ने बताया कि कर्मचारी गांवों में घर घर जाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए कह रहे हैं। समीक्षा में यह बात सामने आई है कि ग्रामीण कार्ड बनवाने में कम दिलचस्पी ले रहे हैं। अभी तक कार्ड फ्री बन रहे हैं। ग्रामीणों के लिए 30 सितंबर तक फ्री आयुष्मान कार्ड बनवाने का आखिरी मौका है। बताया कि हर पंचायत के ग्राम सचिवालय में पंचायत, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन उपस्थित रहते हैं। आशा कार्यकर्ता गांवों में तैनात हैं। ग्रामीण उनसे संपर्क कर सकते हैं। कोई परेशानी होने सीएमओ या सीडीओ कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें