बिजनौर। जिला अस्पताल में करीब पांच सालों से कोई ईएनटी चिकित्सक तैनात नहीं था। जिसके चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब ईएनटी चिकित्सक डॉ. अंशु सिंह अग्रवाल जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सैन ने बताया कि डॉ. अंशु जिला अस्पताल में निशुल्क सेवाएं दे रही हैं। उन्हें सरकारी तौर पर अस्पताल में तैनात नहीं किया गया है। अगर वह सही काम करती हैं तो उनका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। ईएनटी चिकित्सक के अस्पताल में बैठने से मरीजों को लाभ मिलेगा। संवाद