अब मंडी समिति रविवार और सोमवार को भी खुलेगी
किरतपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय एवं परिसर का सैनिटाइजेशन अब रविवार के स्थान पर सोमवार को ईद के दिन कराया जाएगा। अब सब्जी मंडी रविवार एवं सोमवार दोनों दिन खुलेगी। मंडी सचिव अर्जुन सिंह ने बताया कि पहले सब्जी व्यापारियों की सहमति से दो दिन रविवार एवं सोमवार को सब्जी मंडी का अवकाश रखे जाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब ईद के दिन सोमवार को ही सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। मंडी सचिव के अनुसार सोमवार को भी सब्जी मंडी बंद नहीं रखी जाएगी।