कृष्णा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में विभिन्न पाठयक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। छात्र फोन अथवा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एडमिशन काउंसलर से अपने विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त कर घर बैठे चयनित कोर्स में अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। एडमिशन इंचार्ज विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को उनके विषय वर्ग से संबंधित सही कोर्स की जानकारी देना है, जिससे वह बेहतर भविष्य के लिए उचित कोर्स का चुनाव कर सके। ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को सफल बनाने में समाज कार्य विभाग के प्रवक्ता अमित कुमार राजपूत का पूर्ण योगदान रहा।