अब व्हाट्सएप से होगी रसोई गैस बुकिंग
धामपुर। प्रकाश गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब ग्राहक एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ साथ सीधे व्हाट्सअप नंबर पर भी बुकिंग कर सकता है। यह सुविधा गैस एजेंसी पर लागू हो गई है।
मैनेजर ने बताया कि कंपनी की ओर से व्हाट्सअप नंबर 1800224344 जारी कर दिया गया है। जिस किसी को गैस की बुकिंग करनी है तो वह इस नंबर पर व्हाट्सअप चलाकर गैस की बुकिंग आसानी से करा सकता है।
-- ऐसे होगी बुकिंग
प्रबंधक ने बताया कि जब ग्राहक संबंधित व्हाट्सअप नंबर पर गैस की बुकिंग कराएगा तो पहले अंग्रेजी में हैलो लिखकर सेंड करना होगा। बाद में कंपनी द्वारा ऑफ्शन भेजे जाने पर ग्राहक गैस की बुकिंग कर सकते है। जिनके पास एंड्रायड टच स्क्रीन मोबाइल नहीं है। वह साधे मोबाइल से मिस कॉल करके भी गैस की बुकिंग को आसानी से करा सकते है। मिस कॉल करने के लिए कंपनी की ओर से संबंधित नंबर 7710955555 जारी किया हैं।