फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब कस्तूरबा गांधी स्कूलों में होगी इंटर तक की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के चांदपुर नगर, बुढ़नपुर, नजीबाबाद, नगीना विद्यालय का निर्माण पूर्ण
विज्ञापन

- जुलाई माह से इन विद्यालयों में इंटर तक की पढ़ाई के लिए प्रवेश शुरू होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना भविष्य संवारेंगी। वजह, शिक्षा विभाग के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राएं रह कर इंटर तक की पढ़ाई करेंगी। जनपद के चांदपुर नगर, बुढ़नपुर, नजीबाबाद, नगीना विद्यालय का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया। अफसरों का कहना है कि जुलाई माह में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई शुरू करा दी जाएगी।
जनपद में छात्राओं की कक्षा आठ तक पढ़ाई के लिए 14 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 100-100 छात्राओं का प्रवेश दिलाया जाता है। छात्राएं यहां ही रहकर पढ़ाई करती हैं। इन विद्यालयों से कक्षा आठ तक पढ़ाई करके छात्राएं अपने घर चली जाती हैं। आर्थिक परिस्थिति या अन्य कारणों से काफी छात्राओं की आठ वीं के आगे पढ़ाई नहीं होती थी। शासन ने इन्हें इंटर तक पढ़ाई के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को इंटर तक अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जहां आवास की बिल्डिंग के निर्माण की जरूरत थी, वहां उनका निर्माण हो रहा है और जहां पढ़ाई के लिए कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। जिला समन्वय बालिका मित्रलाल ने बताया कि जिले के चांदपुर नगर, बुढ़नपुर, नजीबाबाद, नगीना विद्यालय का निर्माण होने की अवस्था में है। इन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अब कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि प्रारंभ में कक्षा आठ पास करने वाली छात्रों को नवीं रखा जाएगा। अन्य को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

- कोट
करीब पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव पर है। विभाग को स्थानांतरित होने बाद प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें