बिजनौर। जिला सहकारी संघ संचालक चुनाव की एक मात्र सीट पर हुए मतदान पर कड़ा मुकाबला रहा। प्रत्याशियों के बीच एक एक वोट के लिए खींचातानी रही। दोनों प्रत्याशियों को बराबर-बराबर वोट मिले। जिस पर चुनाव परिणाम पर्ची डालकर फाइनल हुआ।
जिला सहकारी संघ के लिए 13 निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव था। 12 क्षेत्र में नाम वापसी के बाद एक एक प्रत्याशी रह जाने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में राजवीर सिंह व राजेश सिंह दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए थे। जिला चुनाव अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार के अनुसार तय कार्यक्रम के अनुसार अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में 12 जून अर्थात आज वोट डाले गए। कुल 22 वोट पड़े। मतदान का समय समाप्त होने के बाद मतगणना हुई। प्रत्याशियों राजवीर सिंह व राजेश सिंह को 11-11 वोट मिले।
पर्ची से हुआ चुनाव परिणाम फाइनल
जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार के मुताबिक दोनों प्रत्याशियों को बराबर बराबर वोट मिलने पर पर्ची डाली गई। जिसमें राजवीर सिंह को अफजलगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के संचालक पद पर विजयी घोषित किया गया।