फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब इंदिरा पार्क में सुबह तीन घंटे सभी के लिए निशुल्क प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- वन विभाग ने पालिका से मांगे सफाईकर्मी और माली
विज्ञापन

- अमर उजाला ने उठाया था प्रवेश पर शुल्क का मुद्दा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इंदिरा पार्क में प्रवेश अब सुबह पांच से आठ बजे तक निशुल्क कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर पार्क के सुंदरीकरण को बनाए रखने के लिए वन विभाग ने पालिका से सफाईकर्मियों की मांग की है।
इंदिरा पार्क एक लंबे समय तक बदहाल हालत में था। इस माह के शुरुआत में सुंदरीकरण के बाद वन विभाग ने पार्क का उद्घाटन कर दिया और इसे जनता के लिए खोल दिया। इसमें प्रवेश पर दस रुपये शुल्क भी लगा दिया गया। वन विभाग का तर्क था कि इस पैसे से सफाईकर्मी और माली रखकर पार्क की देखभाल की जाएगी। इसे लेकर शहर के ही लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पालिका ने भी पार्क उन्हें हस्तांतरित करने पर प्रवेश निशुल्क करने की घोषणा कर दी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। वन विभाग ने बृहस्पतिवार को सुबह पांच से आठ बजे तक प्रवेश सभी के लिए निशुल्क कर दिया। वहीं, दोपहर में अभी यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके साथ ही एक पत्र पालिका को भी लिखा गया। इसमें जनता को यह व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए चार सफाईकर्मी और चार माली मांगे हैं।
विज्ञापन


अभी तक केवल वरिष्ठ नागरिकों को दो घंटे निशुल्क प्रवेश था। शुक्रवार से पार्क में प्रवेश सुबह पांच से आठ बजे तक सभी के लिए निशुल्क रहेगा। यदि सफाईकर्मी और माली पार्क के लिए मिल जाते हैं तो प्रवेश पर शुल्क आगे भी नहीं लिया जाएगा। - ज्ञान सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें