फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान जरूरी, बीमारियों से रखेगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हो रहा कार्यक्रम
विज्ञापन

-मेडिकल अस्पताल में एक अक्तूबर को होगा रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान करना बहुत जरूरी है। एक यूनिट रक्तदान कर बीमारियों से दूर रहेंगे। चिकित्सक भी लोगों को रक्तदान करने की सलाह दे रहे हैं। जागरूक होने पर लोग रक्तदान बढ़-चढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। रक्तदान करने से कई लोगों का फायदा है। इसलिए मेडिकल अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्तूबर को आयोजित शिविर में रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन


रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। क्योंकि रक्तदान करने से शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। बल्कि रक्तदान करने से ह्दय, शुगर, रक्तचाप जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। चिकित्सकों की सलाह पर लोग रक्तदान कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। जिसमें प्रतिभाग कर युवा वर्ग, स्कूली छात्र और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता दूसरों का जीवन बचाने में लगे हैं। रक्तदान करने में 20 से 40 वर्ष के युवा, पुरुषों की भागीदारी अधिक है।
विज्ञापन



रक्तदान करने के फायदे-

- दिल की बीमारी का कम होना

-रक्तचाप, शुगर का खतरा कम होना

- रक्त की सभी जांचें निशुल्क होना

-नई रक्तकणिकाओं के बनने से शरीर में नई ऊर्जा बने रहना



रक्तदान से पहले ये भी जानिए-

-तीन महीने के अंतराल पर ही करें रक्तदान

-एक बार में लिया जाता है 350 मिलीग्राम खून

-एक यूनिट ब्लड से मिलता है प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, आरबीसी और क्रायो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें