फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य राणा का क्राइम रिकॉर्ड: सीआरपीएफ में हुआ था चयन, पर ऐसे बना बड़ा अपराधी, अब ढाबे के शौचालय से हुआ फरार

Thu, 25 Aug 2022 08:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
बदमाश आदित्य राणा - फोटो : अमर उजाला
एक लाख रुपये का इनामी रहा बिजनौर का कुख्यात बदमाश आदित्य राणा पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर में हरदोई बाईपास स्थित रेड चिली ढाबे से फरार हो गया। उसके बिजनौर आने की आशंका के चलते पुलिस की छह टीमों को बॉर्डर पर तैनात कर दिया गया है।

बिजनौर में उसकी पेशी कराकर पुलिसकर्मी मंगलवार रात करीब 12 बजे ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके थे। आदित्य फ्रेश होने का बहाना कर शौचालय गया, पुलिसकर्मी बातों में उलझ गए और वह फरार हो गया। शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन पर आदित्य, लखनऊ पुलिस लाइन के दरोगा दीपक कुमार, सिपाही रिंकू सिंह, अमित और कांस्टेबल चालक मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिजनौर के गांव राना नंगला निवासी आदित्य का नाम पहली बार 2013 में गांव कासमाबाद में हुई धर्मवीर की हत्या में आया था। उसका सीआरपीएफ में चयन हो गया था, लेकिन हत्या में नाम आने के कारण वह ट्रेनिंग पर नहीं जा पाया। उस पर विभिन्न जिलों में करीब 41 मुकदमे दर्ज हैं। पहले भी आदित्य पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है। दस जनवरी 2018 को उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। करीब एक साल वह बिजनौर जेल में रहा, फरवरी 2019 में उसे मेरठ जेल में शिफ्ट किया। अब अगस्त 2019 से लखनऊ की जेल में बंद था।
विज्ञापन

2 of 7
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala
बिजनौर में बढ़ाई चौकसी, पुलिस हुई सतर्क
आदित्य के फरार होने के बाद बिजनौर पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिले के बॉर्डर पर निगाह रखने के साथ-साथ छह टीमों को उसकी तलाश में लगाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
आदित्य राणा। - फोटो : amar ujala
आदित्य के फरार होने की सूचना मिलते ही बुधवार सवेरे से ही बिजनौर में अलर्ट कर दिया गया। एसपी दिनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। डायल 112 की गाड़ियों को भी जेड मिशन पर रखा गया है। आदित्य के गांव राणा नंगला के आसपास भी पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई हैं। आदित्य स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राणा नंगला का रहने वाला है। आदित्य राणा पर गांव के ही दो भाइयों की हत्या समेत अन्य हत्याओं के तीन केस दर्ज हैं।
 

4 of 7
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
एक लाख रुपये इनामी रहा है आदित्य
साल 2017 में बिजनौर के थाना शिवाला कलां में जानलेवा हमला और मारपीट का केस आदित्य के खिलाफ दर्ज हुआ था। मंगलवार को बिजनौर कोर्ट में इसकी पेशी थी। उसे लखनऊ जेल से पेशी पर लाया गया था। एक लाख के रुपये के इनामी रहे आदित्य ने पुलिस की टीमों को चकमा देकर 10 जनवरी 2018 को बिजनौर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। करीब एक साल तक बिजनौर जेल में रखने के बाद उसे फरवरी 2019 में मेरठ जेल में शिफ्ट किया गया था। मेरठ के बाद वह सीतापुर और शाहजहांपुर की जेल में भी रहा। अब फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था।
विज्ञापन

5 of 7
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
कस्टडी से पहले भी हो चुका था फरार
कुख्यात आदित्य पुलिस की कस्टडी से पहले भी फरार हो चुका है। अगस्त 2017 में मुरादाबाद पुलिस की कस्टडी से भी पेशी के दौरान फरार हुआ था। फरार होने के बाद गांव के ही मुकेश की 14 अक्तूबर को मुखबिरी के शक में हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आदित्य पुलिस की घेराबंदी से चार बार फायरिंग कर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

6 of 7
गांव में फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala
आदित्य राणा का लंबा आपराधिक इतिहास है। इसका लूट और हत्या करने का गैंग है, जो रजिस्टर्ड है। आदित्य के भाग जाने के बाद पुलिस सतर्क है। उन लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जो आदित्य के खिलाफ दर्ज कराए गए केस में वादी या गवाह हैं। शाहजहांपुर पुलिस के साथ तालमेल कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैैं। छह टीमों को लगाया गया है। - दिनेश सिंह, एसपी बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर के वीरू ने कराया था मुरादाबाद से राणा को फरार
आदित्य राणा मुरादाबाद कचहरी से भी फरार हो चुका है। तीन अगस्त 2017 को उसे पेशी पर कचहरी में लाया गया था। इसी दौरान उसने सिपाही से टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। दीवार के पास खड़ा हो गया और अपनी जेब से मिर्च पाउडर निकाल सिपाही की आंखों में झोंक कर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। इसकी फरारी में शामिल मुजफ्फर नगर के बदमाश विवेक उर्फ वीरू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें