- शहर में कई बाइक मैकेनिक दुकानदारों को नोटिस थमाए गए
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पटाखे की तरह आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस ने बाइक मैकेनिकों के खिलाफ भी कार्रवाई का मन बनाया है, इन्हें नोटिस जारी करते हुए हिदायत दी गई है।
सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने ऐसे दुकानदारों को तलाशा जो बुलेट बाइक का साइलेंसर बदलते हैं। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी दिए गए। पांच से छह बाइक मैकेनिक को नोटिस थमाए गए हैं। उनसे कहा गया कि है कि अगर बुलेट बाइक के साइलेंसर को बदला गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने पटाखे जैसी आवाज छोड़ने वाली 12 बुलेट बाइकों को सीज किया है, जबकि तीस से अधिक बाइकों के चालान किए गए हैं। एक बुलेट बाइक का चालान दस हजार रुपये का किया जा रहा है। पिछले काफी समय से सड़क पर दौड़ रहीं बुलेट बाइक की आवाज से लोग परेशान थे। प्रभारी एसपी प्रभाकर चौधरी ने इन पर सख्ती के निर्देश दिए। जिसके चलते तीन दिनों तक चेकिंग अभियान चलाया जाना है। सोमवार को आबकारी चौकी के प्रभारी दरोगा यशदेव शर्मा और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ललित ने बाइक मैकेनिकों की दुकानों पर नोटिस चस्पा किए।