फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर और नहटौर पालिका के अधिकारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर और नहटौर पालिका के अधिकारियों को नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। अवैध कब्जे से संबंधित रिपोर्ट बार-बार मांगने के बाद भी धामपुर और नहटौर नगरपालिका अधिकारियों ने अब तक पालिका की जमीन का ब्योरा नहीं दिया है। इस मामले में एसडीएम ने अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
धामपुर और नहटौर नगरपालिकाओं के संपत्ति रजिस्टर अधिकारियों की लापरवाही की वजह से अभी तक राजस्व विभाग से सत्यापित नहीं कराए गए हैं। जब रजिस्टर ही सत्यापित नहीं हैं तो ऐसे में पालिकाएं कैसे बता सकती है कि नगरीय क्षेत्र में राजस्व विभाग के अभिलेखों के अनुसार कौन सी जमीन पालिका की सरकारी संपत्ति है या गैर सरकारी। यही कारण है कि पालिकाओं की ओर से बार-बार रिपोर्ट मांगने के बाद भी अवैध कब्जे से संबंधित रिपोर्ट इन दोनों पालिकाओं के अधिकारियों की ओर से नहीं सौंपी जा रही है। इस मामले को एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने गंभीरता से लेते हुए दोनों नगरपालिकाओं के अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

वहीं पालिका के अधिकारियों का कहना है कि जब उनके संपत्ति रजिस्टर राजस्व विभाग से ही सत्यापित नहीं हैं तो वह ऐसे में कैसे रिपोर्ट बना कर भेजें। संपत्ति रजिस्टर को सत्यापित कराने को कई बार तहसीलदार, एसडीएम, एडीएम को पत्रों के माध्यम से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जब बार निर्देशित किया जा रहा है कि पालिका के अधिकारियों ने रजिस्टर को क्यों नहीं सत्यापित कराया। यदि कहीं दिक्क्त थी तो उन्हें अवगत कराया जाता है। आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में दोनों पालिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई होगी।
- विजय वर्धन तोमर, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें