फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रसूता के उपचार में लापरवाही में अस्पताल संचालक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। आरएसएम इंटर कॉलेज के पास स्थित मैक्स हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. प्रीति सिंह को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस का तत्काल जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी कृष्णकांत राहुल ने जारी किए गए नोटिस में बताया कि धामपुर नगर में आरएसएम के पास मैक्स हॉस्पिटल स्थित है। जिसमें योग्य चिकित्सक नहीं है। बृहस्पतिवार देर शाम अस्पताल में एक प्रसूता महिला को सामान्य प्रसव के लिए भर्ती किया गया। लेकिन बाद में उसका बड़ा ऑपरेशन कर प्रसव कर दिया गया। बड़े ऑपरेशन के बाद जब महिला की हालत बिगड़ गई तो उसे अन्य अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दावा किया कि प्रसूता महिला का ऑपरेशन ठीक तरीके से नहीं हुआ है, जिसकी वजह से महिला की हालत बिगड़ी है। इस मामले को लेकर महिला के परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल की संचालिका डा.प्रीति सिंह को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें तत्काल नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें