फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध कब्जा करने वाले 15 लोगों को नोटिस
विज्ञापन

धामपुर। लोक निर्माण विभाग की ओर से आरएसएम तिराहे पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाने के लिए 15 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस आरोपियों के प्रतिष्ठानों पर चस्पा कर दिए हैं। इसमें पूर्व विधायक का आवास, मकान, दुकान और दो अस्पताल भी शामिल हैं। एक सप्ताह का समय दिया गया है। हिदायत दी है कि अवैध कब्जों को खुद नहीं हटाया तो विभाग बुलडोजर चला कर अवैध कब्जों को जमीदोंज कर देगा।
निर्माण खंड दो लोनिवि नजीबाबाद के शिविर कार्यालय सहायक के अभियंता चतुर्थ की ओर से आरएसएम तिराहे के आसपास रहने वाले 15 लोगों के मकान, दुकान व प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। जारी नोटिस में इसे सरकारी भूमि बताया गया है तथा अनधिकृत निर्माण एक सप्ताह के अंदर हटाने के लिए कहा गया है। दीवार, चबूतरा इत्यादि को खाली करने की चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह में अवैध कब्जा न हटाने पर प्रशासन तथा पुलिस बल की सहायता से अनाधिकृत निर्माण हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोनिवि के अधिकारियों ने छह मई को आरएसएम तिराहा पर स्थित दो दुकानों को बुलडोजर चला अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया था। बाकी आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को अवैध कब्जों को खुद हटाने का अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

नोटिस चस्पा होने के बाद लोगों में हड़कंप
लोनिवि की ओर से नोटिस चस्पा होने से लोगों में हड़कंप है। लोगों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से उनके आवास पर सात मई को नोटिस चस्पा किया है। जबकि नोटिस पर पांच मई की तिथि अंकित है। छह मई को पीडब्लूडी की ओर से दो दुकानों को बुलडोजर चला उन्हें जमीदोंज किया गया है। जिन 15 लोगों के नाम सूची के तहत नोटिस जारी हुए है । उनमें एक पूर्व विधायक का आवास, दुकान तथा दो हॉस्पिटल शामिल अन्य कई लोगों के आवास भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें