फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान न करने पर छह मिलों को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान न करने पर छह मिलों को भेजा नोटिस
विज्ञापन

बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय से जनपद की छह चीनी मिलों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन चीनी मिलों पर 62628.81 लाख रुपये बकाया चल रहा है। नोटिस में जल्द से जल्द खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान करने को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

जनपद में नौ चीनी मिलें हैं। इन चीनी मिलों ने इस पेराई सत्र में 399219.92 लाख रुपये का गन्ना खरीदा है। इनमें से बुंदकी और बहादरपुर चीनी मिल ने खरीदे गन्ना मूल्य का समस्त भुगतान कर दिया। धामपुर चीनी मिल ने भी खरीदे गन्ना मूल्य का 99.52 प्रतिशत भुगतान कर दिया। बिलाई चीनी मिल गन्ना मूल्य भुगतान करने में सबसे फिसड्डी है। आए दिन किसान संगठन भी बकाया भुगतान कराने को आंदोलन करते रहते हैं। उधर, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर बिलाई, बरकातपुर, बिजनौर, स्योहारा, चांदपुर, नजीबाबाद यानी छह चीनी मिलों को नोटिस जारी किया है। चीनी मिलों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द बकाया भुगतान अदा कर दें। अन्यथा की स्थिति में अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य
चीनी मिल बकाया धनराशि
स्योहारा - 8860.14
बिलाई - 31226.89
बरकातपुर - 3587.54
चांदपुर - 5758.23
बिजनौर - 3176. 33
नजीबाबाद - 6352.62
नोट : (यह बकाया गन्ना मूल्य की धनराशि लाख रुपये में और गन्ना विभाग से ली गई है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें