रेहड़ में बादीगढ़ चौराहे पर अवैध कब्जा कर रहे दुकानदारों को नोटिस देती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिए
बिजनौर, रेहड़। बादीगढ़ चौराहे पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों को पुलिस ने नोटिस देकर दो दिन मे सामान हटाने को कहा है।
बादीगढ़ चौराहे से रोज दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। चौराहे पर हाईवे की ओर कुछ दुकानदारों ने दुकान से बाहर फड़ लगाकर सामान रख रखा है। इस कारण चौराहे पर बस के इंतजार में खड़े अथवा बस से उतरने या चढ़ने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने एक दर्जन दुकानदारों को नोटिस देकर दो दिन में अतिक्रमण हटाने को कहा है। चेतावनी दी है कि सामान नहीं हटाया तो फड़ सामान जब्त किया जाएगा। उधर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने नोटिस दिए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है की अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की जाएगी।