फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नाले में सोयम ईंट लगाने पर ठेकेदार को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारी बोले, वापस करा दी गई सोयम ईंट, नाले में नहीं लगीं
विज्ञापन

- पहले भी खुली थी नाले में भ्रष्टाचार की पोल, नोटिस तक सिमट गई थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगरपालिका में विकास के पंख लग रहे हैं। मगर, विकास तो सोयम दर्जें का हो रहा है। जी हां, बिजनौर में नगीना रोड पर बन रहे नाले में ठेकेदार ने सोयम ईंट लगाई। मामला उजागर होने पर अब पालिका अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया है।

बिजनौर नगरपालिका क्षेत्र में चीनी मिल के सामने नगीना रोड पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के लोगों को जलनिकासी से निजात मिल सके। मगर, यहां तो सोयम ईंटों सेे नाले का ऊंचा किया जा रहा है। नालों का निर्माण सोयम ईंट से करने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले आनंद विहार कॉलोनी में भी सोयम ईंट लगाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने नाले की जांच और ठेकेदार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद नाले का निर्माण किया गया। उस मामले में भी नगरपालिका अधिकारियों ने नाेटिस देकर सिर्फ लीपापोती की थी। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि नगीना रोड स्थित नाले निर्माण के लिए सोयम ईंट लगा दी गई है। अब नाले का प्लास्टर करना शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



नाले के निर्माण में सोयम ईंट लगाने का मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें