स्योहारा क्षेत्र में डांसरों पर नोट उड़ाते हुए वीडियों हुई वायरल।
- फोटो : BIJNOR
रामलीला के मंच पर नृत्यांगनाओं के ऊपर उड़ाए नोट
स्योहारा। दशहरा पर रावण दहन की औपचारिकता पूरी हो चुकी है। क्षेत्र में कई स्थानों पर दशहरा पर्व के बाद भी रामलीला मंचन के नाम पर अश्लील डांस जारी है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें रावण का दरबार सजाकर नृत्य कराया जा रहा है। वीडियो में नृत्यांगनाओं पर लोग नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र में कई स्थानों पर चल रहे श्रीरामलीला मंचन के मंचों पर बार बालाओं के ठुमकों का राज बना है। मंचन के नाम पर विलासिता का नाच सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नृत्यांगनाओं के ठुमके दर ठुमके संग हवा में नोट उड़ाते लोग भी नज आ रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र के ही एक रामलीला मंचन की बताई जा रही है, जो अभी तक चल रही है। उधर पुलिस ने रामलीला मंच पर नृत्य पर रोक के दावे तो किए, लेकिन वायरल होती यह वीडियो इन दावों की पोल खोल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।