फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी से कारोबारियों की टूट गई कमर

Sun, 11 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने प्रभावित व्यापार को उबारने के लिए बैंकों को छोटे नोटों की उपलब्धता बनाने और लेनदेन के अतिरिक्त काउंटर लगाने की मांग की है। उधर, गांव भुड्डी में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने नोटबंदी से आम जनजीवन प्रभावित होने पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


उप्र उद्योग व्यापार मंडल के रवि अग्रवाल के निवास पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल ने बैंक अधिकारियों से प्रभावित कारोबार को बचाने के लिए बैंकों से छोटे नोटों की पर्याप्त उपलब्धता कराने, अतिरिक्त काउंटर खोलने की सलाह दी। तहसील अध्यक्ष उमापति गर्ग ने सरकारी विभागों में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बढ़ते अपराधों पर भी रोष जताया। व्यापारी नेता पीयूष अग्रवाल ने मंडी अधिनियम के अनुसार मंडी समिति में मानकों की अनदेखी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंडी समिति में न तो माल छाना जा रहा है और न ही माल की ग्रेडिंग हो रही है। उन्होंने मंडी समिति समाप्त किए जाने की मांग की। बैठक में अजय माहेश्वरी, तरुण अग्रवाल, अरविंद, सुनील गोयल, मुकुल रंजन दीक्षित, विवेक देव शर्मा, पीयूष ढांक, लक्ष्मीकांत शर्मा, सरदार जसवीर सिंह सहित अनेक कारोबारी उपस्थित रहे। उधर, गांव भुड्डी में सरदार मंजीत सिंह के निवास पर आयोजित कांग्रेसियों की बैठक में नोटबंदी से आमजन को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शरीफ अहमद उर्फ भूरे नेता ने कहा कि नोटबंदी से मजदूर पेशा परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कारोबार प्रभावित है। बैंकों के चक्कर काटने के बावजूद जरूरत की नगदी न मिलने से आमजन परेशान हैं। सरदार बलवीर सिंह, सरदार दल सिंह, अहसान, शहजाद अहमद आदि ने केंद्र सरकार पर बिना व्यवस्था जुटाए नोटबंदी का फैसला जल्दबाजी में लिए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उधर, संपूर्ण समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सम्पूर्णानंद पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव अनुराग पांडेय ने नोटबंदी के बाद से बैंकों में धक्के खा रहे ग्राहकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार से बैंकों को तत्काल नई करेंसी उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में खामियों के कारण नोटबंदी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें