बिजनौर। नगर में नलकूप व ओवरहेड टैंक (ओटी) से सप्लाई हो रहा पानी कहीं आपको बीमार न बना दे। इस मौसम में पानी में बैक्टीरिया पैदा हो जाता है। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने नलकूप और ओटी के पानी की जांच करना मुनासिब नहीं समझा। पिछले एक साल से विभाग ने पानी की जांच नहीं की है। नगर में 25 नलकूप व छह ओवरहेड टैंकों से पानी की सप्लाई होती है। इनमें एक डोजर प्लांट लगा होता है। प्लांट में क्लोरीन रख दिया जाता है। सप्लाई होते समय सही मात्रा में क्लोरीन से काफी हद तक पानी शुद्ध हो जाता है।