फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं भेजी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं भेजी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों की सूची
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के अनेक विद्यालयों में इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई है। विद्यालयों ने प्रयोगात्मक परीक्षा का राउंड समाप्त होने के पांच दिन बाद भी विषय एवं वंचित छात्रों की सूची डीआईओएस दफ्तर नहीं भेजी है।
जिले में बोर्ड के टाइम टेबल के अनुसार इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा का समय एक जनवरी से 15 जनवरी तक तय था। डीआईओएस दफ्तर के अनुसार इस अवधि में अनेक विद्यालयों में बाह्य परीक्षक परीक्षा लेने नहीं आए। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार इस कारण कई विद्यालयों के सैकड़ों छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा होने से रह गई है। बोर्ड से बाह्य परीक्षक की नियुक्ति होती है। डीआईओएस दफ्तर ने विद्यालयों से 17 जनवरी को कह दिया था कि जिन विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हुई हैं वे संबंधित विषय एवं छात्रों की संख्या भिजवा दें। सूची बोर्ड दफ्तर बरेली व इलाहाबाद भेजी जाएगी। वहीं से वैकल्पिक परीक्षकों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि 20 जनवरी तक डीआईओएस दफ्तर को सूची नहीं मिली है। प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने से छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। छात्रों का कहना है कि 18 फरवरी से उनकी लिखित परीक्षा है। परीक्षा में एक माह से कम का समय बचा है। प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं होने से वह लिखित परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यह देखा गया है कि कभी कभी प्रयोगात्मक परीक्षा लिखित परीक्षा के बाद चली जाती हैं। इससे फाइनल रिजल्ट लटक जाता है। जिसका असर उनके प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन पर पड़ता है। डीआईओएस राजेश कुमार का कहना है कि यदि शीघ्र ही विद्यालयों ने ऐसे विद्यार्थियों की सूची नहीं भेजी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें