अफजलगढ़ में सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर टैक्टर ट्राली में सवार होकर जाते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
नहीं हो रहा लॉकडाउन का पालन
बिजनौर, अफजलगढ़। प्रशासन एक ओर जहां लॉकडाउन में सामाजिक दूरी बनाये रखने की हिदायत दे रहा है। वहीं लोग लॉकडाउन को तोड़कर अनावश्यक रूप से इधर-उधर घूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों से टैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर आपस में दूरी बनाये बगैर जत्थे के रूप मे सफर करते हुए देखे जा रहे हैं। इसके अलावा नगर की बाहरी सीमाओं पर स्थित दुकानों पर ग्राहक सामाजिक दूरी को नजर अंदाज कर समूह के रूप में नजर आ रहे हैं।