फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद सामान्य रहा वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर सामान्य रही लोगों की आवाजाही
विज्ञापन

नजीबाबाद। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या भूमि विवाद के ऐतिहासिक फैसले आने को लेकर अधिकांश लोग उत्सुकतापूर्वक टीवी से चिपके रहे। फैसला आने के बाद आम दिनों की तरह बाजार सामान्य की तरह खुले रहे। रोडवेज स्टैंड, रेलवे स्टेशन और दुकानों पर लोगों की सामान्य की तरह आवाजाही रही। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पहले और उसके बाद प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। फैसले से पूर्व प्रात: जरूरत के सामान की खरीद के लिए लोगों की मुख्य बाजारों में भी भीड़ नजर आई। आम दिनों की तरह बाजार कल्लूगंज, चौक बाजार, मीना बाजार, सुराही बाजार, नजीबुद्दौला मार्केट सहित नगर की सभी दुकानें खुली रहीं। फैसला आने के बाद भी नगर के बाजारों, रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन में लोगों की आवाजाही बनी रही। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी व प्राइवेट स्कूलों का अवकाश घोषित होने से विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग अपेक्षाकृत कम नजर आए। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से नगर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें