फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नूरपुर - आदित्य राणा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में पकड़े गए आदित्य राणा गैंग के सदस्य।
विज्ञापन
- पुलिस का दावा-दोनों ने फरारी के बाद दी थी आदित्य को शरण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी


नूरपुर। पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं और उन्होंने फरारी के बाद आदित्य को शरण भी दी थी।



मंगलवार की तड़के करीब ढाई बजे एक सूचना के आधार पर पुलिस ने तेलीपुरा नहर की पुलिया पर दो युवकों को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में स्वयं को आदित्य राणा गैंग का सदस्य बताते हुए अपना नाम कुलदीप पुत्र गजेंद्र निवासी खैरपुर थाना चांदपुर एवं पीयूष पुत्र यशपाल निवासी पुरैना थाना नूरपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ नीरज शर्मा के अनुसार पकड़े गए दोनों शातिर बदमाश हैं। पुरैना निवासी पीयूष थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। दोनों ने फरारी के दौरान आदित्य को शरण भी दी थी। तमंचे भी उन्हें आदित्य ने ही दिए थे। पकड़े गए बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें