फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा - आदित्य के मददगारों पर कस रहा पुलिस का शिकंजा

Wed, 05 Apr 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुख्यात अपराधी आदित्य के करीबियों का सिजरा जुटा रही पुलिस
विज्ञापन


- अलग-अलग मुठभेड़ में दबोचे गए आदित्य को पनाह देने के सात आरोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। पुलिस के लिए सिर दर्द बने कुख्यात अपराधी आदित्य राणा की घेराबंदी के लिए अब उसके करीबियों पर पुलिस की नजर है। जिन पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। अब तक सात मददगार दबोचे जा चुके हैंं।

सात माह पूर्व जिला शाहजहांपुर में पुलिस की हिरासत से फरार हुआ आदित्य राणा पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित है। पुलिस और एसओजी आदित्य की तलाश में जंगलों में खाक छानती फिर रही है। पुलिस ने उसकी कमर तोड़ने के लिए उसके मददगार व करीबियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह नूरपुर पुलिस ने गांव तेलीपुरा की नहर पर मुठभेड़ के बाद आदित्य राणा के दो करीबियों कुलदीप पुत्र गजेन्द्र निवासी गांव खेरपुर थाना चांदपुर व पीयूष पुत्र यशपाल निवासी गांव पूरेना थाना नूरपुर को दो तमंचों सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आदित्य राणा ने फरारी के बाद दोनों बदमाशों के घर शरण ली थी। इससे पूर्व स्योहारा पुलिस ने 22 मार्च को मुठभेड़ में आदित्य राणा के भाई ग्राम प्रधान चन्द्रवीर उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया था, जबकि अंधेरे का फायदा उठा कर आदित्य राणा व उसके दो साथी फरार हो गए थे। उसके 24 घंटे बाद ही पुलिस ने ग्राम न्यामताबाद के जंगल में मुठभेड़ के दौरान आदित्य राणा के चार करीबियों राजेश पुत्र फूल सिंह ग्राम रतनपुरा, निक्की पुत्र पूरन ग्राम बमनोली, अनुराग पुत्र राजवीर ग्राम रैनी थाना स्योहारा व जय कुमार पुत्र बृजपाल ग्राम सलेमपुर कांठ मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


कोट -

आदित्य राणा प्रदेशीय स्तर पर माफिया व ढाई लाख का इनामी फरार बदमाश है। उसके करीबियों व मददगारों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। आदित्य की गिरफ्तारी के लिए भी कई टीम लगी हुई हैं। उसके मददगार कोई भी हों, उनको भी बख्शा नहीं जाएगा - इंदु सिद्धार्थ, सीओ/ एएसपी, धामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें