शिक्षणेतर कर्मचारी 26 जुलाई को देंगे धरना
बिजनौर। संगठन के आह्वान पर शासन से लंबित मांगों के निदान के लिए जनपद स्तर पर शिक्षणेतर कर्मचारी 26 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय पर धरना देंगे। बाद में संगठन की ओर से समस्याओं का मांगपत्र डीआईओएस को सौंपा जाएगा।
माध्यमिक शिक्षणेतर संघ बिजनौर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागत डीआईओएस रामाज्ञा कुमार से कार्यालय में मुलाकात की और उनका स्वागत किया। साथ ही उनसे अपेक्षा की जिले के शिक्षणेतर कर्मचारियों के कार्यों को समय से निस्तारित कराया जाए। संगठन की ओर से भरोसा दिलाया माध्यमिक विद्यालयों की ओर से उन्हें कार्य संचालन में अपेक्षित सहयोग दिया जाएगा। संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, संरक्षक गंजे सिंह, जिला संयोजक रामचरन सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चतुर्वेदी, अनिल त्यागी, अखिलेश कुमार, राजेंद्र कुमार, अनुराग भारद्वाज, बासू त्यागी, जिवेंदर कुमार, पवित्र कुमार, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
कई कॉलेजों का किया भ्रमण
बिजनौर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के जिलाध्यक्ष गय्यूर आसिफ व जिला मंत्री विनोद कुमार, मयूर मलिक, बृजवीर सिंह ने खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर, अशरफ जकरिया इंटर कॉलेज नूरपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज अस्करीपुर ने कई कॉलेजों का भ्रमण किया। साथ ही शिक्षकों से उनकी समस्याओं के विषय में विस्तार से बातचीत की। समस्त सेवारत शिक्षक समाज संगठित होकर अपनी समस्याओं का समुचित निराकरण करा सकता है। शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए ज्ञापन उन्हें प्रस्तुत करेगा।