फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आगजनी-फायरिंग कांड में आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दी जा रहीं दबिश
विज्ञापन

- वारदात में भाजपा विधायक-बेटे के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। मिक्सर प्लांट में फायरिंग और आगजनी कांड में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इसी कड़ी में अब फरार चल रहे आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। मगर, इनके घरों पर ताले लटके मिले।

बुधवार को शिवालाकलां पुलिस के प्रार्थनपा पत्र पर कोर्ट ने आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। फरार चल रहे आरोपी शेखर मास्टर निवासी नरावली, मनु त्यागी निवासी मुस्सेपुर, जाफर निवासी ठाठजट, टीकम निवासी ठाठजट, अक्षय निवासी मोरना, नितिन निवासी लांबाखेड़ा, परविंदर और अवनीश निवासीगण राजा का ताजपुर के वारंट जारी हो चुके हैं। इनके अलावा दो अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उनकी तलाश जारी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अगली कार्रवाई आरोपियों पर इनाम घोषित करने की हो सकती है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला

बता दें कि पिछले सोमवार की रात दो बजे शिवालाकलां क्षेत्र में स्थित सड़क निर्माण कंपनी के मिक्सर प्लांट पर चार गाड़ियों से पहुंचे हमलावरों ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी। साथ ही फायरिंग भी की थी। इस मामले में कंपनी मैनेजर ने भाजपा विधायक अशोक राणा और उनके बेटे प्रियंकर राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी रिवॉल्वर, दो गन और कारतूस बरामद किए गए थे। हालांकि अभी तक तीन असलहों की पहचान नहीं हो सकी है। एक रिवॉल्वर की पहचान हुई थी, लेकिन उस रिवॉल्वर के नंबर का एक रिवॉल्वर शस्त्र की दुकान में जमा मिला है। रिवॉल्वर के असली और नकली की पहचान के लिए टीम जल्द ही कानपुर की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन





तीन और गाड़ियों की चल रही तलाश

मामले की जांच गंभीरता से चल रही है। फरार आठ आरोपियों के वारंट जारी हो गए हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना में इस्तेमाल हुई तीन और गाड़ियों की तलाश भी चल रही है। - नीरज जादौन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें