संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज पर एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हल्दौर के गांव नवादा निवासी पीतम (21) पुत्र मुकेश बुधवार शाम करीब चार बजे बैराज पर नहाने गया था। नहाते समय पीतम पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गोताखोरों और पुलिस ने पीतम को पानी से बाहर निकला। मगर जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली शहर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंगा बैराज पर नहाते समय हादसा हुआ है। पीतम वर्तमान में अपने परिवार के साथ ज्ञानविहार में रहता था।