फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: समितियों पर यूरिया खाद नहीं, किसान परेशान

Thu, 29 Jun 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। गन्ना समिति सहित अन्य समितियों में यूरिया खाद उपलब्ध न होने से किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन उन्हें बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में हुई झमाझम वर्षा से किसानों को राहत तो मिली, लेकिन इस समय यूरिया खाद की बेहद आवश्यकता होती है। क्षेत्र में गन्ना समिति के अलावा आधा दर्जन से अधिक अन्य समितियां हैं, लेकिन किसी भी समिति में यूरिया खाद नहीं है, जिसके कारण किसान काफी परेशान हो रहे हैं। जगजीत सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, रामपाल सिंह, शरीफ अहमद, अभिषेक सिंह आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के बाद क्षेत्र में हुई वर्षा के बाद फसलों को यूरिया की आवश्यकता है। इस संबंध में गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि यूरिया की मांग जिले को भेज रखी है, जैसे ही जिले पर खाद आएगी तुरंत किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें