नांगलसोती क्षेत्र में गंगा में डूबे युवकों की तलाश करते क्षेत्रवासी।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती। गंगा में डूबे दो युवकों का दूसरे दिन भी पता नहीं लगा। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालावाली तक लापता युवकों की खोज कराई।
नांगलसोती के थानाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से लापता दोनों युवकों की तलाश कराई। गोताखोरों ने लालपुर सोजीमल से बालावाली तक लगभग तीन किलोमीटर दूरी तक गंगा में डूबे युवकों की तलाश की। लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल निवासी शाहनवाज और उसका भाई शादाब अपने दो संबंधी युवकों अबुल हसन और रियाज के साथ गंगा पार कर पलेज क्षेत्र में घूमने गए थे। वापसी में अचानक गंगा का जल स्तर बढ़ने से चारों युवक गंगा नदी के तेज बहाव में बहने लगे। क्षेत्रीय मछुआरों ने शाहनवाज और शादाब को बचा लिया, लेकिन रियाज और अबुल हसन का पता नहीं चल सका। संवाद