फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गंगा में डूबे दोनों किसानों का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मोटरबोट से गंगा में उतरी है एनडीआरफ और पीएसी की टीम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



मंडावर। नाव पलटने से गंगा में डूबे दोनों किसानों का बुधवार को भी सुराग नहीं लग सका। दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रहा। एनडीआरएफ और पीएसी के साथ साथ स्थानीय गोताखोर भी तलाश में लगे हैं।
बता दें कि मंगलवार की सुबह गांव सेवारामपुर के प्रधान का भाई शमून (38), युसुफ उर्फ चुड़दी (65) निवासी सेवारामपुर और शमशाद (60) निवासी काजीवाला नाव में सवार होकर गंगा पार से घास काटने के लिए गए। करीब नौ बजे लौटते समय गंगा की बीच धारा में पहुंचे तो उनकी नाव पलट गई थी। इससे तीनों डूब गए। युसुफ किसी तरह मझधार से निकलने में कामयाब रहा, जबकि शमशाद और शमून गंगा में बह गए। मंगलवार की दोपहर से ही गोताखोर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सवेरे से ही चार मोटरबोट लेकर एनडीआरएफ और पीएसी की टीम गंगा में उतरी। उधर, रावली के पास गंगा तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। परिजनों की आंखे गंगा की तेज धारा में डूबे हुए दोनों किसानों को तलाशती नजर आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें