फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक फार्मासिस्ट तैनात नहीं, स्टाफ नर्स दे रही दवा

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम खासपुरा में अतिरिक्त पीएचसी में खाली चिकित्सक कक्ष। संवाद (पड़ताल की खबर के साथ
विज्ञापन
अभियान :
विज्ञापन

- खासपुरा में संचालित अतिरिक्त पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल
- पर्याप्त स्टाफ न होने से परेशान हो रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। गांव खासपुरा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पैजनिया और खासपुरा की करीब 15 हजार आबादी है। इसके बावजूद यहां स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और फार्मासिस्ट तैनात नहीं है। यहां मरीजों को स्टाफ नर्स दवाई दे रही है। जो, स्वास्थ्य केंद्र पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की गवाही दे रही है।

गांव पैजनिया में स्थान नहीं मिलने पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खासपुरा में स्थापित किया गया था। पिछले दो वर्षों से इस केंद्र पर किसी भी चिकित्सक, फार्मासिस्ट की तैनात नहीं की गई है। केंद्र पर सोमवार को पड़ताल के दौरान लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, एएनएम तैनात मिलीं। यहां प्रतिदिन 20 से 25 मरीज आते हैं। चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से मरीजों को सीएचसी या मेडिकल अस्पताल रेफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं, केंद्र पर मरीजों को भर्ती करने और प्रसव की सुविधा भी नहीं है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टाफ नर्स नीलम चौधरी ने बताया कि केंद्र पर दवाइयों का पर्याप्त स्टाॅक उपलब्ध है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई व्यवस्था बदहाल
सफाई कर्मी के तैनाती न होने से केंद्र पर गंदगी के अंबार लगे हैं। परिसर में झाड़ियां खड़ी हुई हैं। सफाई के अभाव में मरीजों को संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पर तैनात सफाई कर्मी सप्ताह में तीन दिन यहां सफाई करने आते हैं।
पेयजल व्यवस्था भी ठप
खासपुरा अतिरिक्त पीएचसी पर पेयजल व्यवस्था भी ठप है। पानी की मोटर काफी समय से खराब है। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था ठीक कराने की मांग की।
छोटी बीमारी होने पर भी जाना पड़ता है नूरपुर : परवेंद्र
क्या बोले ग्रामीण खासपुरा निवासी परवेंद्र सिंह का कहना है कि इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से छोटी बीमारी होने पर भी नूरपुर जाना पड़ता है। यहां चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए। ताकि, गांव के लोगों को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़े स्वास्थ्य सेवाएं : महेंद्र सिंह
महेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के स्वास्थ्य केंद्र में दो वर्षों से डाॅक्टर नहीं है। केंद्र पर प्रसव कराने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। पैजनिया और खासपुरा दोनों गांव के लोग इलाज के लिए परेशान हैं। स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधाएं बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन :
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दो माह पहले खासपुरा अतिरिक्त पीएचसी पर मेडिकल ऑफिसर की अतिरिक्त तैनाती की गई थी लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। सूचना अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। - डॉ. अजय गंधर्व, सीएचसी प्रभारी, नूरपुर

बिजनौर के ग्राम खासपुरा में अतिरिक्त पीएचसी में खाली चिकित्सक कक्ष। संवाद (पड़ताल की खबर के साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें