भागूवाला। गंगा में डूबे सबलगढ़ निवासी नईम का चौथे दिन भी पता नहीं चला। एक नाविक ने परिजनों को गंगा क्षेत्र में एक शव दिखाई देने की सूचना दी थी। परिजन जब तक पहुंचे गंगा का जलस्तर बढ़ गया। भागूवाला के सबलगढ़ निवासी नईम (42) अपने साथी के पंकज के साथ गंगा खादर क्षेत्र में 21 मार्च को गया था। गंगा में दोनों के डूबने के बाद क्षेत्र में पलेज लगा रहे लोगों ने पंकज को बचा लिया। जबकि नईम का पता नहीं चल सका था। मंडावली पुलिस और परिजनों द्वारा तलाशने के वाबजूद गंगा में डूबे नईम पता नहीं चल सका। सोमवार को एक नाविक ने गंगा के टापू क्षेत्र में एक व्यक्ति का रेत के ऊपर पांव दिखाई देने की जानकारी दी थी। अनेक ग्रामीण मौके से कुछ फासले पर पहुंचे लेकिन तब तक गंगा का जलस्तर बढ़ गया था। जिससे ग्रामीणों को निराश लौटना पड़ा।