फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मालन की सफाई में जुटा निरंकारी मिशन

Sun, 26 Feb 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद की मालन नदी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाते निरंकारी मंडल के सदस्य।
विज्ञापन
- संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में एकत्र हुए 150 से अधिक अनुयायी
विज्ञापन

फोटो-26एनजेडबी01ए और 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में संत निरंकारी मंडल की स्थानीय शाखा ने मालन नदी पर सफाई अभियान शुरू किया है।
संत निरंकारी मंडल के मुखी मोहन खुराना, सेवादल संचालक मुकेश सहगल, सहायक संचालक निशा, शिक्षक संजीव हल्दिया और देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में निरंकारी मंडल के 150 से अधिक स्वयंसेवी मालन नदी की सफाई में जुटे हैं।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने स्वच्छ जल-स्वच्छ मन मिशन में संत निरंकारी मंडल को देशभर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने की हरी झंडी दी। संत निरंकारी मंडल के स्वयंसेवी रविवार को प्रात: नजीबाबाद के मालन नदी तट पर पहुंचे। हाथों में फावड़े और सफाई उपकरण लिए स्वयंसेविकाओं ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मालन नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह के अनुयायी स्वयंसेवकों ने मालन नदी के मलिन क्षेत्र को साफ करने के अभियान में लगभग 500 मीटर नदी क्षेत्र को स्वच्छ और निर्मल किया। अभियान में मयंक राजपूत, नम्रता, विनय राजपूत, आरपी सिंह, रोशनी, राखी आदि मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल के मुखी मोहन खुराना ने बताया कि मालन नदी स्वच्छता अभियान में युवक-युवतियों सहित हर आयु वर्ग के स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें